राह चलते युवती के साथ छेड़खानी करने वाले तीन मनचलों को पुलिस ... - CG Sandesh

राह चलते युवती के साथ छेड़खानी करने वाले तीन मनचलों को पुलिस ने दबोचा.

पखांजूर थाना क्षेत्र में तीन मनचलों को पुलिस ने राह चलते युवती के साथ छेड़खानी करने के लिए पकड़ा है.  

प्राप्त जानकरी के अनुसार युवती अपने घर के सामने टहल रही थी कि सड़क से जा रहे मोटरसाइकिल में तीन मनचलों ने य़ुवती को छेड़ते हुए अश्लील हूटिंग कर फरार हो गए. जिसके बाद पीड़ित युवती ने पखांजूर थाने में मनचलों के खिलाफ 26 जून 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई.  जिसमे बाद पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में ले लिया.

आरोपितों में गणेश कविराज पिता लक्ष्मी कांत कविराज निवासी पीवी 14, रंजीत हालदार पिता विश्वजित हालदार निवासी पीवी 129 को जेल भेजा गया व एक अन्य नाबालिक बालक भी घटना में शामिल है. जिसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें