सरायपाली : एक ही दिन में 300 लोगों का कोरोना टीकाकरण करने वा... - CG Sandesh

सरायपाली : एक ही दिन में 300 लोगों का कोरोना टीकाकरण करने वाले प्रथम ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक बने प्रमोद कर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र बानीगिरोला में कार्यरत ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक प्रमोद कर द्वारा दिनांक 26 जून 2021 को एक ही दिन में स्वयं 18 से 44 आयु वर्ग के 300 लोगों को कोरोना टीका करण करके तीसरा शतक लगाने वाला विकासखंड सरायपाली में प्रथम ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक बने. साथ ही इसी संस्था में कार्यरत ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला आर के रावल के द्वारा भी ग्राम केंदुमुंडी में 70 लोगों का टीकाकरण किया गया.

इस तरह से एक ही दिन में 370 लोगों का टीकाकरण कार्य किया गया। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएमओ डॉ नारायण साहू, बीपीएम शीतल सिंह, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे एवं समस्त स्टाफ के द्वारा बधाई दिया गया इस टीकाकरण कार्य में सरपंच लक्ष्मी प्रसाद पटेल, मितानिन गायत्री, सावित्री, सरस्वती, चंपा भाई एवं कंप्यूटर ऑपरेटर आवेश मेमन का विशेष सहयोग रहा ज्ञातव्य हो कि विकासखंड सरायपाली के प्रत्येक गांव को शत-प्रतिशत पूरा टीकाकरण हेतु पूरा प्रशासनिक अमला अग्रसर है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें