टेंडर प्रक्रिया को लेकर मचा बवाल….पालिका अध्यक्ष पति ने जड़ा... - CG Sandesh

टेंडर प्रक्रिया को लेकर मचा बवाल….पालिका अध्यक्ष पति ने जड़ा नेता प्रतिपक्ष को तमाचा….समर्थकों में जमकर चले लात-घूंसे

कोरबा:- नगर पालिका दीपका में टेंडर प्रक्रिया को लेकर बवाल मच गया। पालिका अध्यक्ष संतोषी दीवान के पति जगदीश सिंह ने नेता प्रतिपक्ष अनूप यादव को तमाचा जड़ दिया। नेता प्रतिपक्ष अनूप यादव के कान से खून बहने लगा। दोनों पक्षों के समर्थकों में लात-घूंसा जमकर चला और फिर दोनों पक्षों ने दीपका थाना में शिकायत कर दी है। इसके बाद से दीपका में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

बता दें कि राज्य शासन द्वारा निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों के कामकाज में उनके पति या अन्य का किसी भी तरह से हस्तक्षेप नहीं होने, दफ्तर के कामकाज में हरतक्षेप नहीं करने के स्पष्ट निर्देश हैं। इसके बावजूद नगरीय निकायों से लेकर जिला व जनपद पंचायतों तक में महिला निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कामकाज में उनके पति-पुत्र या रिश्तेदार बराबर हस्तक्षेप करते आ रहे हैं। इसे लेकर अनेक बार सवाल भी उठे हैं लेकिन अधिकारियों के तटस्थ रवैये के चलते उनका हस्तक्षेप बढ़ता ही जा रहा है। नगर पालिका दीपका में हुए विवाद के पीछे भी ऐसे ही वजह सामने आ रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें