जान से मारने की धमकी देकर करता रहा विधवा महिला से दुष्कर्म .... - CG Sandesh

जान से मारने की धमकी देकर करता रहा विधवा महिला से दुष्कर्म .....

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित ने दिनांक 30/5/ 21 को थाना पेंड्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसके पति की मृत्यु 5 वर्ष पहले हो चुकी है लगभग 03 माह पहले अपने घर में यह अकेले थी इसके दोनों बच्चे खेत चले गए थे। अमारू का हरिश्चंद्र यादव घर आया और जबरदस्ती इसके साथ गलत काम किया और बोला कि किसी को बताओगे तो जान से खत्म कर दूंगा। उसके बाद हरिश्चंद्र इसके साथ अलग-अलग दिनों में चार पांच बार गलत काम किया जब पीड़िता गर्भवती हो गई तब हरिश्चंद्र को शादी के लिए बोली तो वह शादी करने से इंकार कर दिया। जिसपे थाना पेण्ड्रा में अपराध क्रमांक 120/2021 धारा 450,376,506 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। पेण्ड्रा थाना की टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार छापामार कार्यवाही कर आरोपी हरिश्चंद्र यादव पिता लालाराम यादव उम्र 27 साल निवासी अमारू को दस्तयाब कर विधिसम्यक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें