चलती ट्रेन के इंजन से टकराई मासूम, लोको पायलट ने लगाया इमरजे... - CG Sandesh

चलती ट्रेन के इंजन से टकराई मासूम, लोको पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, बड़ा हादसा टला

केके रेल लाइन में कावड़गांव- दाबपाल के बीच चलती मालगाड़ी के इंजन से एक 5 साल की बच्ची टकराकर घायल हो गई है। मालगाड़ी किरंदुल से विशाखापटनम की तरफ जा रही थी। इस बीच चलती मालगाड़ी के इंजन के समाने खेलते हुए 5 साल की रैयमती अचानक आ गई। हालांकि उस समय ट्रेन की रफ्तार कम थी। लोको पायलट ने अपनी समझदारी दिखाते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाया। फिर भी इंजन के किनारे हिस्से से बच्ची टकराकर ट्रैक के बाहर गिरी। इस घटना में मासूम के सिर में चोट आई है। वहीं मौके पर पहुंचे गीदम थाना के जवानों व RPF के जवानों ने घायल बच्ची को फौरन जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। गीदम थाना प्रभारी जयसिंह खूंटे ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची की हालत अभी ठीक है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें