मोबाइल में अश्लील पत्र भेजा, शादी टूटी, आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

मोबाइल में अश्लील पत्र भेजा, शादी टूटी, आरोपी गिरफ्तार

होने वाले पति के मोबाइल में लड़की के चरित्र के बारे में अश्लील पत्र भेजकर शादी तुड़वाने के मामले में एक आरोपित को विश्रामपुरी पुलिस के द्वारा पकड़ लेने के जानकारी मिली है। 

प्रार्थी ने 19 मार्च 2021 को एक लिखित शिकायत थाना में पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके मंझली लडकी (पीड़िता) के शादी का रिश्ता की बात चल रहा था। उसी दरम्यान अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसके होने वाले दामाद के मोबाईल नम्बर में पीड़िता के चरित्र के बारे में अश्लील बात बताकर व्हाटसप के माध्यम से अश्लील पत्र डालकर शादी रिश्ता को तोड़वा दिया था। प्रार्थी के शिकायत पर थाना विश्रामपुरी में अपराध पंजीबद्ध कर कर विवेचना के दौरान शुक्रवार 18 जून को आरोपित पारसराम साहू पिता हेमंचद साहू जाति तेली उम्र 38 वर्ष निवासी पलना साहूपारा, विश्रामपुरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें