कांकेर : शराब पीकर पत्नी के सहकर्मी से की मारपीट.  - CG Sandesh

कांकेर : शराब पीकर पत्नी के सहकर्मी से की मारपीट.

कांकेर थाना अंतर्गत मोदे माटवाला व सरंगपाल, के बीच पुल के पास शराब पीकर अपने पत्नी के सहकर्मी के साथ अश्लील गाली गलौच और मारपीट करने से मामला दर्ज किया गया है.

माईक्रो फायनेंस कंपनी में काम करने वाले आदित्य बेहरा ने पुलिस को बताया कि 17 जून 21 को रात करीब 8:30 बजे उसके साथ काम करने वाली येागेश्वरी जैन ने उसे अपने घर के लिये सामान मंगाया था. जिसे वह अपने मोटरसायकल से लेकर उनके घर गया और घर में सामान छोड़ने के बाद येागेश्वरी के पति संजय जैन के साथ मोटरसायकल में बैठकर पण्डरीपानी कांकेर आया.

जहां आरोपी संजय ने आदित्य को शराब पियेंगे कहा तो आदित्य कांकेर से शराब खरीदकर रात्रि करीबन 9.30 बजे सरंगपाल और मोदे माटवाड़ा के बीच पहुंचा जहाँ पुल के पास बैठकर दोनो शराब पी रहे थे उसी दौरान संजय जैन आदित्य को अश्लील गाली देने लगा.

जिसपर आदित्य ने उसे गाली देने के लिये माना किया तो संजय जैन उसे ज्यादा होशियार बनता है कहते हुये, तुझे जान से मार दूंगा कहते हुये मारपीट करने किया. तब आदित्य अपना बीच बचाव कर रहा था उसी समय संजय जैन के हाथ में रखे कोई वस्तु से आदित्य के गले में चोट आया तो वह भागते भागते डुमाली तरफ गया तो गांव का एक लड़का 108 एम्बुलेंस को फोन कर बुलाये तब आदित्य को 108 एम्बुलेंस से ईलाज हेतु कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मामले में पुलिस में आरोपी द्वारा धारा 294,323,506 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें