सर्पदंश से बच्चे की मौत, जिला अस्पताल पर लगा लापरवाही का आरो... - CG Sandesh

सर्पदंश से बच्चे की मौत, जिला अस्पताल पर लगा लापरवाही का आरोप

कोरबा जिला चिकित्सालय की लापरवाही एक बार सामने आई है जिसमें सर्पदंश से छह साल के मासूम बालक को उचित समय में उपचार नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई। मासूम के परिजन सहित मोहल्ले में घर मातम छा गया है।

जानकारी के अनुसार सर्वमंगला मंदिर परिसर में रह रहे एक घर में दुखों का पहाड़ उस समय टूट पड़ा जब उसके घर का चिराग मौत में समा गया। बुधवार रात्रि करीब दो बजे जहरीले सांप ने काट लिया, जिसके तुरंत बाद घर वालों ने जिला अस्पताल पहुंचाया पर वहां ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने उपचार करने में बहुत देर कर दी जिसके बाद बच्चे की मौत हो गई। मासूम के घर वालों की माने तो बच्चा बच सकता था पर ज़िला अस्पताल में लापरवाही बरता गया, जिसके कारण एक घर का चिराग नहीं रहा। जिला अस्पताल की लापरवाही इससे पहले भी सामने आई हैं । इस ओर जिला प्रशासन को ध्यान देने की ज़रुरत हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें