पिथौरा : बरेकेल खुर्द से 04 लीटर महुआ शराब जप्त.
पिथौरा पुलिस को 16 जून 2021 को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम बरेकेल गजानंद साहू अपने घर बाडी में अवैध रूप से हाथ भट्ठी महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है मुखबीर के सूचना पर बरेकेल खुर्द पहुंचकर संदेही गजानंद साहू को तलब किया जो अपने घर पर उपस्थित मिला गजानंद साहू से अवैध शराब रखने के संबंध में पूछताछ करने पर हाथ भट्ठी महुआ शराब बिक्री हेतु रखना कबूल किया एवं अपने घर बाडी में छुपाकर रखे एक 05 लीटर वाली पीले रंग की जरकीन में भरा हुआ करीबन 04 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जुमला 4000 एमएल कीमती 800 रूपये को जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें