कांकेर : आठ लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत
आग में जलने और सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में कलेक्टर चन्दन कुमार ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 का प्रयोग करते हुए मृतक के आश्रितों के लिए आठ लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किये हैं।
कांकेर तहसील के ग्राम मनकेशरी निवासी 62 वर्षीय गुणवंतिन उईके की आग में जलने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम वारिस अमरकांत उईके, भावना उईके और भारती उईके के लिए चार लाख रूपये और ग्राम मालगांव निवासी 30 वर्षीया गीता टेकाम को सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतक वारिस सोहनराम के लिए चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किये हैं। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान तहसीलदार कांकेर के माध्मय से किया जायेगा।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें