कांकेर : 22 नग गोवा पौवा के साथ पकड़ाया आरोपी, अपराध दर्ज.
थाना नरहरपुर, चौकी दुधावा अंतर्गत 4 जून 2021 को पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरना मुखबीर की सूचना पर अवैध शराब जप्त किया है.
पुलिस ने बताया कि ग्राम बरकई में मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम बरकई मेन रोड में एक व्यक्ति अवैध रूप से झोला में शराब रखकर ले जा रहा है. जिसकी सुचना पर पुलिस मुखबीर के बताये स्थान पर उक्त् व्यक्ति को मेन रोड बरकई में रोककर चेक किया. जिसके पास से एक प्लास्टिक झोला में 22 नग गोल्डन गोवा डिलक्स विस्की का पौवा 180ML का लेबल लगा हुआ जुमला 03 लीटर 960 मि.ली. किमती 2640 रूपये मिला. जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी धारेन्द्र सोनी पिता कृष्णलाल सोनी उम्र 30 वर्ष के विरूद्ध धारा 34(A) आब. एक्ट का पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें