तुमगाँव : गाली गलौच करने से मना करने पर मारपीट, मामला दर्ज. - CG Sandesh

तुमगाँव : गाली गलौच करने से मना करने पर मारपीट, मामला दर्ज.

थाना तुमगाँव अंतर्गत ग्राम अछोली में गाली गलौच करने से मना करने पर मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

एवन कुमार परैना ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम नयापारा अछरीडीह में रहता है व रोजी मजदूरी का काम करता है. 14 जून 2021 को वह पालक साहू के पत्थर फर्सी खदान अछोली में रोजी मजदूरी के काम कर रहा था कि सुबह करीबन 08.30-09.00 बजे ग्राम अछोली के क्रुशु ठाकुर, योगेश साहू एवं लोकेश साहू आये और योगेश साहू द्वारा उसे फोन में गाली गलौच करते हो मां बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगा जिसे उसके द्वारा मना करने पर उसके साथ आये क्रुशु ठाकुर एवं लोकेश साहू क्यों नहीं गाली देंगें कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच देते हुए योगेश साहू द्वारा फावडा के बेठ से एवं क्रुश ठाकुर एव लोकेश साहू द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए तुझे जान से मार देगें कहकर धमकी दिया । मारपीट करने से उसके सिर, गाल, नाक, होठ एवं कमर में चोट आया है दर्द हो रहा है एवं नाक से खून बह रहा था। मारपीट को उसके पिता जागेश्वर पुरैना एवं हीरालाल, सूरज बंशे एवं हेमंत ने देखे सुने हैं एवं बीच बचाव किये हैं।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें