महासमुंद : विधायक के स्वागत को लेकर मची थी होड़ ? हो गई मारपीट, सोशल मिडिया में विडियो वायरल
महासमुंद जिले में इस समय एक मारपीट का विडियो वायरल हो रहा है, वायरल हो रहे वीडियो के साथ लिखकर यह दावा किया जा रहा है कि यह विडियो 14 जून 2021 को करीब 21:30 बजे का है, जिसमे विधायक विनोद चंद्राकर प्रदेश कांग्रेस संगठन के प्रवक्ता बनने के बाद महासमुंद नगर के प्रथम आगमन पर विधायक के समर्थकों एवं युवा कांग्रेस संगठनों के द्वारा स्वागत बुराड़ी चौक महासमुंद में किया जा रहा था. तथा स्वागत में अपनी अपनी उपस्थिति दिखाने के लिए स्वागत में होड़ लगी हुई थी जिसे लेकर झगड़ा हो गया तथा मारपीट भी हुई. वीडियो में लोग लाठी डंडे के साथ भी नजर आये. बताया जा रहा है कि मामले को तत्काल विधायक के द्वारा समझाइश देकर शांत किया गया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें