एक ही परिवार के 5 महिलाओं की मौत, तेज रफ्तार वैन पेड़ से जा ट... - CG Sandesh

एक ही परिवार के 5 महिलाओं की मौत, तेज रफ्तार वैन पेड़ से जा टकराई, रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से लौटते समय हुआ हादसा

गरियाबंद के नेशनल हाइवे पर शनिवार की देर रात सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार वैन सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर की इतने जबदरस्त थी कि मौके पर 5 महिलाओं की मौत हो गई। ये सभी एक ही परिवार की थीं। वैन में 12 लोग सवार थे। ड्राइवर समेत बाकि लोगों को भी चोटें आई हैं। राजिम में रात भर चले इलाज के बाद इनमें घायलों में से 5 को अब रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस इस घटना की छानबीन कर रही है।

हादसे का शिकार हुआ परिवार गरियाबंद के मालगांव का रहने वाला है। एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि ये सभी वैन में बैठकर रायपुर गए थे। इनके एक रिश्तेदार की मौत होने की वजह से सभी रायपुर के अभनपुर पहुंचे थे। शनिवार रात को लौटते वक्त कोपरा मोड़ के पास वेन नीलगिरी के पेड़ से जा टकराई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें