कांकेर : महिला के साथ मारपीट, मामला दर्ज
5 जून 2021 को कोरर थाना अंतर्गत ग्राम परसोदा की निवासी पूर्णिमा साहू पति लोकनाथ साहू उम्र 33 वर्ष ने पुलिस में पुलिस में जाकर लिखित शिकायत किया.
पूर्णिमा साहू ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बनवाली बहूत दिनो से उसपर बुरी नियत रखता था और 28 मई 2021 को बनवाली साहू ने सुबह 08:30 बजे दादू राम के कोटना के पास उसके साथ छेड़छाड़ किया, जिसे उसने धक्का देकर छोड़ाने की कोशिश की तो वह नही छोड़ा और मारपीट किया.
शिकायत आवेदन जांच पर पुलिस ने पाया कि बनवाली साहू के द्वारा पूर्णिमा को मां बहन की अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच करते हांथ मुक्का से मारपीट करना पाया गया किन्तु महिला के साथ किसी प्रकार का छेड़छाड़ की घटना नही होना पाया गया. शिकायत आवेदन जांच पर पुलिस ने घटना अपराध धारा 294, 323 भादवि. से संबंधित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.