सरायपाली : क्यो विवाद झगडा कर रहे हो कहकर मना करने पर मारपीट... - CG Sandesh

सरायपाली : क्यो विवाद झगडा कर रहे हो कहकर मना करने पर मारपीट, मामला दर्ज.

थाना सरायपाली अंतर्गत ग्राम पोडागढ क्यो विवाद झगडा कर रहे हो कहकर मना करने पर मारपीट जिस पर मामला दर्ज किया गया है.

ज्योत्सना बाई यादव ने पुलिस को बतायी कि ग्राम पोडागढ चौकी बलौदा थाना सरायपाली में रहती है. 08 जून 21 के शाम लगभग 07:00 बजे उसका देवर निलांचल यादव उसके ननंद कु. कौशिल्या के साथ घर के जमीन में बोनस/बीमा पैसा को मुझे नहीं दे रहे हो कहकर विवाद झगडा कर रहा था तब वह क्यो विवाद झगडा कर रहे हो कहकर मना कर रही थी उसी समय उसका पति भी आ गये उन लोगो को देखकर निलांचल यादव तुम लोग भी झगडा करने कि लिए आ रहे हो कहकर उसे गंदी गंदी गाली गुप्तार देते हुये जान से मारकर फेंक देने की धमकी चमकी देकर डंडा से उसके सिर में मारपीट किया। वह जमीन में गिर गई उसके सिर से खून निकल रहा था घटना के समय उसके परिवार के सभी लोग एवं उत्तर यादव, उत्तम पटेल देखे सुने है तथा छुडाये है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें