कांकेर : लापरवाहीपूर्वक बोलेरो चालक ने मारी पीछे से ठोकर, मा... - CG Sandesh

कांकेर : लापरवाहीपूर्वक बोलेरो चालक ने मारी पीछे से ठोकर, मामला दर्ज

कांकेर निवासी ललिता राजपूत ने अज्ञात बोलेरो चालक पर रिपोर्ट दर्ज करवाई हैजानकारी के अनुसार ललिता राजपूत अपने पति, बच्चे के साथ अपने स्कूटी क्रंमाक सीजी 19 बी.एन. 4067 मे सवार होकर तहसील आफिस नरहरपुर निजी कार्य से गये थे कि कार्य खत्म होने के बाद स्कूटी से परिवार सहित वापस कांकेर आ रहे थे कि शाम करीबन 04.30 बजे सरंगपाल शीव मंदिर के पास पहुचे थे

कि पीछे से आ रही बोलेरो वाहन क्रंमाक सीजी 19 बी.एच.0227 का चालक अपनी वाहन को तेज एंव लापरवाही पूर्वक चलाते हुये पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे तीनो लोग वाहन सहित रोड मे गिर गये । एक्सीडेन्ट से ललिता राजपूत के बाये हाथ , पैर , पति के एस राजपूत के सिर , पैर एंव बेटी के पैर मे चोट आई है एंव वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें