पंचायत सचिव निलंबित...जिला पँचायत सीईओ की कार्यवाही..
रायगढ़, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.रवि मित्तल ने जनपद पंचायत सारंगढ़ ग्राम पंचायत पचपेढ़ी के पंचायत सचिव सुदर्शन पटेल को पचपेढ़ी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण पूर्ण किये बगैर 4 लाख 20 हजार रुपये का दुरूपयोग किये जाने तथा उच्चाधिकारियों के आदेश/निर्देशों की अवहेलना करने एवं अपने पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत सारंगढ़ निर्धारित किया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें