कांकेर : बिना इंडिकेटर दिए मोड़ दी मोटरसायकल,  एक की गई जान - CG Sandesh

कांकेर : बिना इंडिकेटर दिए मोड़ दी मोटरसायकल, एक की गई जान

25 मई को बान्दे थाना अंतर्गत pv 79 शांतिपुर के पास एक मोटर सायकल चालक की लापरवाही से एक व्यक्ति की मौत हो गई. आरोपी चालाक ने बिना इंडिकेटर मोटरसायकल मोड़ दी. जिससे उसके पीछे आ रही मोटरसायकल टकरा गई और उसके चालक की मौत हो गई.

प्राप्त जानकरी के अनुसार 25 मई को मृतक असीम दास अपने बिना नंबर बुलेट मोटर सायकल से निलेश घोष के साथ पी.व्ही. 97 आया था. जहाँ से  वापस घर पखांजूर जाते समय रात्रि करीबन 08.00 बजे मोटर सायकल बिना नंबर का चालक सेवा राम ठाकुर मोटर सायकल को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये पीछे से मृतक के मोटर सायकल को ओवर टेक कर सामने आकर पी.व्ही. 79 मेन रोड मोड के पास मोटर सायकल को लापवाही पूर्वक उतावलेपन से चलाकर बिना मोटर सायकल का एंडीकेटर दिये अचानक पी.व्ही. 79 जाने वाले मार्ग पर मोड दिया. जिससे पीछे से आ रहे मृतक असीम दास का मोटर सायकल अनियंत्रित होकर आरोपी के मोटर सायकल से एक्सीडेट हो गया एक्सीडेंट होने गिरने से असीम दास को अंदरूनी चोट आया और वह बेहोश हो गया. तथा पीछे बैठे निलेश घोष के हाथ पैर माथे में चोट आया.

इसके बाद मृतक असीम दास को ईलाज के लिये पखांजूर अस्पताल से रिफर करने पर भिलाई ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गया.

जांच पर पुलिस ने आरोपी बिना नंबर मोटर सायकल के चालक सेवा राम ठाकुर निवासी फारेस्ट कालोनी के विरूध्द अपराध धारा 279,337, 304 ए भादवि का घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें