एसडीएम ने किया होम आईसोलेशन का निरीक्षण... - CG Sandesh

एसडीएम ने किया होम आईसोलेशन का निरीक्षण...

रायगढ़, कलेक्टर भीम सिंह ने सभी एसडीएम को होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीजों के घरों की रेण्डम जांच करने के निर्देश दिये है। जिसके तहत एसडीएम रायगढ़ युगल किशोर उर्वशा ने जूटमिल क्षेत्र एवं बनसिया गांव का औचक निरीक्षण किया।

यहां उन्होंने लोगों द्वारा गाईड लाईन का पालन किया जा रहा है या नहीं इसकी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मरीजों से भी बातचीत की और उनका हालचाल जाना तथा उन्हें कोविड गाईड लाईन्स का पालन करने के निर्देश दिये। इस दौरान नायब तहसीलदार श्री विक्रांत राठौर व राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें