कांकेर : अपने पत्नी से क्यों मारपीट करते हो कहकर कुल्हाड़ी से... - CG Sandesh

कांकेर : अपने पत्नी से क्यों मारपीट करते हो कहकर कुल्हाड़ी से की मारपीट, पीड़ित अस्पताल में भर्ती

भानुप्रतापपुर थाना अंतर्गत ग्राम भानबेड़ा में एक व्यक्ति से गाली गलौच कर कुल्हाड़ी से मारपीट करने पर मामला दर्ज किया गया है.

सुरेश कुमार नाग उम्र 30 वर्ष ने पुलिस को बताया कि 29 मई 21 के रात्रि लगभग 11 बजे उसका भाई कमलेश बघेल पिता कृष्णा बघेल अपने घर के आंगन में बैठा था तभी राजेंद्र कुमार उईके पिता स्व. भगत उईके आया और सुरेश के भाई कमलेश को माँ बहन की गाली देते हुए तुम अपने पत्नि ममता को क्यों मारपीट व गाली गलौज करते रहता है बोलकर गली में रोड़ में घर के सामने बुलाया और गंदी गंदी गाली गलौज कर हाथ मुक्का व डण्डा से व कुल्हाड़ी से मारपीट किया. जिससे कमलेश के  भाई के गरदन ,पीट दोनों पैर व बदन में चोंटे आई है.

जिसे उपचार के लिये शासकीय अस्पताल भानुप्रतापपुर में  भर्ती कराया गया.मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राजेंद्र कुमार उईके के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें