तड़कने लगा हेलीकाप्टर का काँच, बाल बाल बचे सिंहदेव और साथी - CG Sandesh

तड़कने लगा हेलीकाप्टर का काँच, बाल बाल बचे सिंहदेव और साथी

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आज एक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गए। वे आज सूरजपुर जिले के धरसेढ़ी गांव के दौरे निकले थे। अचानक उनके हेलीकॉप्टर के पायलट तरफ का कांच तड़कने लगा, जिसको देखते हुए पायलट ने तुरंत हेलीकॉप्टर नीचे उतारा। सकुशल उतरने के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पत्रकारों को बताया कि हेलीकॉप्टर का कांच फट गया था। जिससे वह हवा में हिल रहा था। लैंड करने के बाद पायलट ने उन्हें इसकी जानकारी दी। पायलट की तरफ कांच धीरे-धीरे फट रहा था।

कांच में मकड़ी के जाल की तरह निशान बन गए हैं।  सिंहदेव सूरजपुर जिले के धरसेढ़ी गांव के लिए निकले थे। जहाँ कुआं निर्माण के दौरान हुए हादसे में 3 मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ उनके निज सचिव और सफी अहमद भी मौजूद थे। घटना के बाद हेलीकॉप्टर को मैदानी इलाके में खड़ा कर दिया गया। सामने के हिस्से और पंखे को कपड़े से बांध कर रखा गया है। ताकि हेलीकॉप्टर को कोई नुकसान न पहुंचे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें