छत्तीसगढ़ : नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार
कोंडागांव धनोरा पुलिस ने 3 घण्टे में एक नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास कर रहे आरोपित को ग्रामीणों की मदद से गिरफ्तार कर बच्ची को सुरक्षित बरामद किया है.
प्रार्थी द्वारा शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक छोटी बच्ची को घर के सामने से एक अज्ञात व्यक्ति मोटर सायकल मे जबरजस्ती बैठाकर ले गया है. जिसपर तत्काल थाना क्षेत्र एवं षरहदी थानों में नाकाबंदी करने पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव द्वारा निर्देषित करने पर तत्काल थाना धनोरा क्षेत्र में भागने के संभावित मार्गों पर धनोरा के बल द्वारा एवं षरहदी थाना ईरागांव, केषकाल, उरंदाबेड़ा, फरसगांव एवं थाना आमाबेडा के बल द्वारा अपने अपने क्षेत्र में नाकाबंदी लगाकर सघन चेकिंग जारी था तथा थाना धनोरा का अन्य बल एवं पीड़िता के परिजन व ग्रामीणों का संयुक्त रूप से अलग-अलग टीम बनाकर ग्रामीणों के साथ थाना क्षेत्र में अपहृत छोटी सी नाबालिक बालिका एवं अज्ञात आरोपी को ढुंढ रहे थे.
इसी दौरान एक ग्रामीण टीम को धनोरा-आमाबेड़ा जाने वाले सड़क के किनारे बड़े खौली जंगल के पास एक संदिग्ध मोटर सायकल खडा दिखाई दिया संदेह होने पर जंगल अंदर जाकर सर्च करने के दौरान नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म करने का प्रयास करते हुये एक व्यक्ति पकड़ा गया।
उसी क्षेत्र में घटना स्थल के आसपास सर्च कर रहे थाना प्रभारी निरीक्षक सोनसिंह सोरी अपने थाना स्टाफ के टीम के साथ मौके पर तत्काल पहुंचकर आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम विकास कुमार वट्टी उर्फ विक्की पिता रंजन वट्टी उम्र 25 साल निवासी डोंडेरापाल थाना केशकाल जिला कोण्डागांव छ0ग0 बताया।
पुलिस ने कार्यवाही करते हुये मौके पर धारा 363, 376, 511 भा.द.वि. एवं 06 पोक्सो एक्ट कायम करने पश्चात् आरोपी से बरामद एच एफ डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक सीजी 27 एल 5967 सहित आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर थाना लाकर पूछताछ किया.
आरोपी ने पूर्व में दिनांक 29 अक्टूबर 2020 को थाना क्षेत्र के नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की नीयत से उसके घर से मोटर सायकल में बैठाकर ले जाने की अन्य घटना को करना स्वीकार किया जिसके संबंध में थाना धनोरा में अपराध क्रमांक 21/2020 धारा 363, 354 भादवि, 08 पोक्सो एक्ट पंजीबद्ध है।
कार्यपालिक दण्डाधिकारी केषकाल के समक्ष उक्त आरोपी का षिनाख्ती (पहचान) कार्यवाही कराया गया जिसमें पीड़िता द्वारा आरोपी को सही पहचान किया गया। उक्त बरामद मोटर सायकल को इसी आरोपी द्वारा केषकाल थाना क्षेत्र से दिनांक 27/05/2021 को चोरी किया गया था जिसका वाहन मालिक द्वारा थाना केषकाल में अपराध क्रमांक 57/2021 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कराया गया है।
थाना धनोरा के अपराध क्रमांक 28/2021 एवं 21/2020 में आरोपी विकास कुमार वट्टी उर्फ विक्की पिता रंजन वट्टी उम्र 25 साल निवासी डोंडेरापाल थाना केषकाल जिला कोण्डागांव छ0ग0 को दिनांक 29/05/2021 को विधिवत् गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
तत्काल कार्यवाही करते हुये अपहृत मासूम बालिका को थाना धनोरा पुलिस एवं ग्रामीणों ने 03 घण्टे में किया बरामद करने में सराहनीय कार्य रहा।