कांकेर : ट्रेक्टर चालक की लापरवाही से मोटरसायकल चालक की मौत. - CG Sandesh

कांकेर : ट्रेक्टर चालक की लापरवाही से मोटरसायकल चालक की मौत.

कोरर थाना अंतर्गत भाठापारा,  तालाकुर्रा में ट्रेक्टर चालक की लापरवाही एक एक मोटरसायकल चालक की मौत हो गई, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.  

प्रार्थी मनीराम हुआर्य पिता स्व. भुषण हुआर्य उम्र 43 वर्ष ने पुलिस में जुबानी रिपोर्ट दर्ज कराया कि  दिनांक 23.05.2021 के लगभग 11.00 बजे घर से महेश हुआर्य के खेत में थ्रेसर से धान मिंजाई के लिए निकला था जो दिन भर वही काम के पश्चात महेश हुआर्य के घर में खाना पीना है घर में खाना नही बनाने बोलकर गया था.

इसके बाद  लगभग 10.30 बजे प्रार्थी को गांव के विनोद रावटे के द्वारा घर आकर बताया कि आपका लड़का अक्षय हुआर्य, ललित यदु के खेत के पास रोड़ मे मृत हालात में पड़ा हुआ है जिसे मै और विनोद रावटे के साथ जाकर देखे तो अक्षय मृत पड़ा हुआ है जिसके गले मे कटने का निशान मोटरसायकल रोड के किनारे आगे गिरा हुआ था.

पुलिस ने मर्ग जांच पर पाया कि 23 मई को महेश भुआर्य के खेत में थ्रेसर मशीन से धान मिंजाई का काम चल रहा था, जिसमें गांव के अक्षय हुआर्य,  रूपेश भुआर्य, किशोर भुआर्य और प्रफुल भुआर्य सभी मिलकर मिंजाई का काम किये व खाना खाकर रात्री करीबन 09.00 बजे के आसपास प्रफुल भुआर्य,  रूपेश भुआर्य,  दानेश्वर रावटे तीनो अक्षय हुआर्य के मोटरसायकल क्रं. CG-04 CR- 8180 में रूपेश भुआर्य को उसके घर छोड़ने भाठापारा जा रहे थे कि सामने से ट्रेक्टर क्रं. CG-19 BE-5810 के चालक रोशन दनात द्वारा ट्रेक्टर को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मो.सा. को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे प्रफुल भुआर्य, रूपेश भुआर्य, दानेश्वर रावटे तीनो पीछे दूर जाकर गिरे जिसे मामूली चोंट आया और अक्षय हुआर्य मो.सा. के साथ ट्रेक्टर के ट्राली में टकराने से गला कट जाने से घटना स्थल पर ही मौत होना पाया गया.

मामले में पुलिस ने  आरोपी ट्रेक्टर चालक रोशन दनात का कृत्य अपराध धारा 279,337,304-A भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें