बलौदाबाजार : आपदा पीड़ित लोगों को 8 लाख की आर्थिक सहायता - CG Sandesh

बलौदाबाजार : आपदा पीड़ित लोगों को 8 लाख की आर्थिक सहायता

प्राकृतिक आपदा से मृत दो लोगों के निकट परिजनों के लिए 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 29 मई को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में परमेश्वर पिता साधराम ग्राम गोविंदवन तहसील बिलाईगढ़, हेमचंद जांगड़े पिता मंशा राम जांगड़े ग्राम खम्हरिया तहसील बलौदाबाजार शामिल हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के सांप काटने, पानी में डूबने अथवा आकाशीय बिजली के चपेट में आ जाने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें