बसना : भाजपा सेवा संगठन कार्यक्रम के तहत हबेकांटा शक्तिकेंद्... - CG Sandesh

बसना : भाजपा सेवा संगठन कार्यक्रम के तहत हबेकांटा शक्तिकेंद्र के प्रभारी बने कामेश बंजारा एवं विकास वाधवा

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश आह्वान पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को सफलतम सात वर्ष पूर्ण होने पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अन्तर्गत 31 मई को हर मतदान केंद्रों पर जाकर कोरोना महामारी को देखते हुए जनता की सेवा करना जैसे कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के मंडल बसना अध्यक्ष अनिल अग्रवाल एवं महामंत्री द्व अभिमन्यु जायसवाल,जन्मजय साव ने बताया कि सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेश नेतृत्व से मिले कार्यक्रम को हम अपने मंडल के हर मतदान केंद्र में करेंगे कार्यक्रम सुचारू रूप से हो इस लिए भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के निर्देशानुसार हर शक्तिकेन्द्र में प्रभारी बनाये गए है।
वही हबेकांटा शक्तिकेंद्र में भाजयुमो अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा एवं भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष विकास वाधवा को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें