नाबालिग का करता रहा शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, पुलिस ने ... - CG Sandesh

नाबालिग का करता रहा शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिले में नाबालिक के दैहिक शोषण का मामला सामने आया है, मामला छूरा थाना क्षेत्र का है, छुरा पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छुरा के कुम्हारपारा निवासी आरोपी घनश्याम ध्रुव ने पड़ोस की नाबालिक युवती को पहले अपने प्रेम जाल में फसाया, शादी करने का झांसा दिया, और फिर 5 महीने तक उसका दैहिक शोषण किया, जब युवती गर्भवती हो गई तो आरोपी ने युवती से शादी करने से मना कर दिया।

शादी करना चाहती थी युवती

पुलिस के मुताबिक युवती ने घनश्याम को शादी करने के लिए कई बार बात की, लेकिन वह हमेशा टालता रहा, यहां तक कि पीड़िता से बात करना भी बंद कर दिया, अंत में युवती ने 26 मई को छूरा थाना में शिकायत दर्ज कराई।


आरोपी की दूसरी जगह होने वाली थी शादी


मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय घनश्याम की कहीं दूसरी जगह शादी होने वाली थी, यहां तक कि सगाई हो चुकी थी, लॉकडाउन के कारण शादी में देरी हो रही थी, इसलिए युवक नाबालिक युवती से पीछा छुड़ाना चाह रहा था।

पुलिस ने दिखाई गम्भीरता

छुरा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है, पीड़िता की शिकायत पर तत्काल मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने आरोपी को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत, सहायक उपनिरीक्षक, श्रवण विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक रामाधार मरकाम, आरक्षक शेख अलीम कुरैशी, राधेश्याम खाण्डेकर, हरिहर साहू, डेकेश्वर सोनी महिला आरक्षक नीलकुसूम खलखो, विजयलक्ष्मी ध्रुव का विशेष योगदान रहा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें