बसना : ग्राम दलदली में मिली लाश, जाँच में जुटी पुलिस
भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम दलदली में कल शाम एक लाश मिलने से सनसनी फैल गई।भंवरपुर चौकी प्रभारी उमाकांत तिवारी से मिली जानकारी के अनुसार मृतक वीणाधर सिदार पिता नारायण सिदार उम्र 34 वर्ष 24 मई को रात 8 बजे अपनी पत्नी रुकमणी को आत्माराम के यहां सोने जा रहा हूँ कहकर गया, जिसकी लाश 26 मई को गांव के बाहर आत्माराम के डबरी में मिली।
घटना की जानकारी के बाद आज सुबह से ही चौकी प्रभारी उमाकांत तिवारी घटना स्थल पर जाकर जांच किया, और गांव में जाकर बयान ले रही है।
जानकारी
के अनुसार मृतक वीणाधर नशे का आदि था, जिसकी दिमाकी हालत ठीक नही थी।
फिलहाल मृतक के मौत का कारण पता नही चला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही
आगे का खुलाशा होगा, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें