अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से कोविड केयर हॉस्पिटल में हु... - CG Sandesh

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से कोविड केयर हॉस्पिटल में हुआ सुविधाओं का विस्तार,10 नये आधुनिकतम वेंटिलेटर मशीन स्थापित

वेंटिलेटर की सँख्या बढ़कर हुई अब 23

कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए आज एक बड़ी राहत भरी खबर आयी। जिला मुख्यालय स्थित कोविड केयर हॉस्पिटल में सुविधाओं का विस्तार किया गया। हॉस्पिटल में आज 10 नये आधुनिकतम वेंटिलेटर मशीनें स्थापित की गयी जो पूरी तरह सें अपनी सेवाएं देनें के लिए तैयार हैं। इस तरह अब वेंटिलेटर मशीनों की सँख्या बढ़कर 23 हो गयी है। आज स्थापित 10 वेंटिलेटर मशीनें अजीम प्रेमजी फॉउंडेशन के सहयोग से जिला प्रशासन को प्राप्त हुआ है। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के इस सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किए है। उन्होंने कहा फाउंडेशन के इस सहयोग जिलें में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को काफी बल मिला है। अब अधिक से अधिक जरुरत मंद मरीजों को इनका लाभ मिल सकेगा। पूर्व में केवल 13 मशीनें ही कार्यरत थे। जिला मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया मशीनों की कुल लागत लगभग 65 लाख रुपये हैं। जो पूरी तरह आधुनिक एवं डूयल एडवांस टेक्नोलॉजी से लैंस है। जो कि बच्चों एवं बुजुर्गों दोनों के लिए बेहद उपयोगी है। इस मोडिफिकेशन के जरिये किसी भी उम्र के मरीजों के लिए इसे उपयोग में लाया जा सकता है। 10 नये वेंटिलेटर से कोरोना की तीसरी लहर से लड़ाई में काफी मदद मिलेगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें