महासमुंद : आंधी-तूफान से बचाव के संबंध में कोटवार करेंगे मुनादी, आगामी तीन दिनों तक आंधी-तूफान की संभावना.
मौसम विभाग रायपुर से मिली सुचना के अनुसार 25 मई से आगामी तीन दिनों तक महासमुंद जिले में आंधी-तूफान आने की संभावना जताई गई है.
जिससे जिले में तेज वर्षा, आंधी तुफान, आकाशीय बिजली एवं तेज हवाएं चलेंगी जिससे जिले में प्राकृतिक आपदा एवं क्षति होने कि संभावना है।
इससे बचाव के लिए महासमुंद जिले के सभी तहसीलदारों को अपने प्रभार क्षेत्र अंतर्गत सतर्कता बरतने और कोटवार के माध्यम से जनता को सतर्क रहने हेतु मुनादी किये जाने का आदेश दिया गया है. साथ ही नुकसान होने की संभावना पर बचाव दल का सहयोग लिया जायेगा.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें