नगर पालिका बागबाहरा में मितानिनों को पीपी किट एवं आवश्यक उपक... - CG Sandesh

नगर पालिका बागबाहरा में मितानिनों को पीपी किट एवं आवश्यक उपकरण के साथ दवाई किट किया गया वितरित।

वर्तमान में कोरोना महामारी कि इस विभीषिका के बीच काम कर रहे मितानिनों का आज छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के द्वारा स्थानीय नगर पालिका परिषद प्रांगण में सम्मान किया गया । इस अवसर पर संसदीय सचिव यादव तथा नगर पालिका अध्यक्ष हीरा सेतराम बघेल के द्वारा मितानिनों को डिजिटल टेंपरेचर मीटर, ऑक्सीमीटर, पीपी किट आदि आवश्यक उपकरण प्रदान किया ।

साथ ही इस कोविड-19 में जिन वरिष्ठ कांग्रेस जनों की इस कोरोना महामारी के चलते देहावसान हुआ है उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस सम्मान समारोह तथा आवश्यक उपकरण वितरण के अवसर पर बागबाहरा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष हीरा सेतराम बघेल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष रवि निषाद , पार्षद गण मंता यादव, राम कुमार ठाकुर, आसाराम बांधे, एल्डरमैन गण विष्णु महानंद, सिकंदर ठाकुर, युवा एल्डरमैन राहुल सलूजा, नवनीत सलूजा, पार्षद प्रतिनिधि ताम्रध्वज बघेल, राजेश सोनी, बड़ा खान ,भक्त राम मांझी, धर्मेंद्र ठाकुर, जयंती चंद्राकर, हरि यादव, राकेश शर्मा, लखबीर छाबड़ा, गिरीश पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें