नदियों में शव बहाना है गलत हिंदू धर्म में जरूरी है अंतिम संस... - CG Sandesh

नदियों में शव बहाना है गलत हिंदू धर्म में जरूरी है अंतिम संस्कार :शेषाचार्य जी महाराज

अंतिम संस्कार के लिए सरकार द्वारा जारी आर्थिक सहयोग पीड़ित परिवार तक हो पहुंच

अगर कोरोना संक्रमित शवों को नदियों में बहाया जाता है तो इससे बढ़ता है जल प्रदूषित का खतरा, ऐसा ना करें

कोरोना महामारी के बीच जिस प्रकार नदियों में शवों को नदियों में बहाया जा रहा है इस पर रोष व्यक्त करते हुए भागवताचार्य पं. शेषाचार्य जी महाराज ने इसे सनातन धर्म संस्कृति के विरुद्ध बताया है ,ऐसे शवों का हिंदू पद्धति अनुसार सावधानी से सरकार द्वारा बताई गई गाइडलाइन का पालन करते हुए पीपीई किट ,मास्क, हैंड ग्लब्स एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए उनका क्रिया पूर्ण करने की अपील की है । उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमित शव को नदियों में बहाने से संभावित जल संक्रमण होने की भी खतरा है।

शेषाचार्य जी महाराज ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि कोरोना महामारी ने समाज में तो दूरियां पैदा की ही हैं, साथ में हमारे पारिवारिक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए कर्तव्यों को भी तहस-नहस कर दिया है। हमारे भारत की हिंदू संस्कृति पर पूरा विश्व गर्व करता था ,आज उस देश में लोग अपने परिजनों के शवों को अमानवीयता से नदियों में बहा रहे हैं। यह अत्यंत शर्मनाक है कहां की हिंदू संस्कृति में अग्नि के बिना व्यक्ति का अंतिम संस्कार अपूर्ण है। शेषाचार्य जी महाराज ने कहा प्रदेश ग्रामीण क्षेत्रों में जिम्मेदार अधिकारियों एवं जागरूक नागरिकों को इस लर ध्यान देना चाहिए और पीड़ित परिवार का सहयोग कर अमानवीय कृत्य को रोकना चाहिए उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी कोरना गाइडलाइन के साथ मृतक की सुगति के लिए परिजनों द्वारा हिंदू धर्मानुसार दाह संस्कार किया जाना चाहिए।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें