बसना : सड़क हादसे में एक की मौत, मामला दर्ज - CG Sandesh

बसना : सड़क हादसे में एक की मौत, मामला दर्ज

ग्राम भंवरपुर से बडे साजापाली मार्ग में ग्राम बनडबरी में 4 अप्रैल को एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक देवेन्द्र उर्फ देव सिदार 4 अप्रैल 2021 को शाम के समय मो0सा0 सीडी डान क्रं0 CG 06 PA 1095 में अपने साथी कलम गोंड के साथ ग्राम जमदरहा अपने निजी काम से आया था और अपने साथी के साथ उक्त मो0सा0 में वापस घर बडेसाजापाली आ रहा था तब मोसा0 को देवेन्द्र सिदार उर्फ देवा चला रहा था कि बनडबरी ब सलखण्ड के बीच में सामने से मो0सा0 प्लेटिना क्रं0 CG 06 GN 0822 के चालक द्वारा वाहन को तेजी लापरवाही पूर्वक चलाकर देवेन्द्र उर्फ देवा सिदार के मो0सा0 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे देवेन्द्र सिदार के सिर में चोंट लगा. जिसे इलाज हेतु सीएचसी बसना लाये जहां पर उसकी मौत हो गई.मामले की जाँच पर पुलिस ने आरोपी मो0सा0 प्लेटिना क्रं0 CG 06 GN 0822 के चालक पर अपराध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें