बिना बंटवारे की जमीन पर बोर मशीन लगाने से भाई ने की मारपीट - CG Sandesh

बिना बंटवारे की जमीन पर बोर मशीन लगाने से भाई ने की मारपीट

पखांजूर थाना अंतर्गत ग्राम पीव्ही 38 में 19 मई को शाम 06.30 बजे दोनो भाईयों में बटवारा नही होने से मारपीट हो गया. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.प्रार्थी विपुल देव पिता अनुकूल देव उम्र 50 वर्ष ने पुलिस को बताया कि वह कृषि कार्य करता करता है जहाँ 19 मई 2021 को लगभग शाम 6.30 बजे वह अपने खेत जमीन में गया था. इस उक्त जमीन का दोनो भाईयों में बटवारा नही हुआ है जिसमें प्रार्थी विपुल ने अपने पैसा से बोर मशीन लगाया है.इसी बात को लेकर प्रार्थी के बड़े भाई अजित डे और उसके लड़के बिट्टू डे और सन्टू डे के द्वारा प्रार्थी विपुल को गंदी गंदी माँ बहन की गाली गलौज कर जान से मार डालने की धमकी देते हुए तीनो हाथ में रखे डण्डे से मारपीट करने लगे तब उनके द्वारा मारपीट करने से प्रार्थी की पत्नि श्रीति डे ने बीच बचाव किया है।प्रार्थी के रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी (1) अजित डे पिता अनुकूल डे (2) बिट्टू डे पिता अजित डे (3) सन्टू डे पिता अजित डे सभी साकिनान पीव्ही 38 के विरुद्ध धारा 294, 323, 506, 34 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें