छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे खाद्य अधिकारी , सरपंच और स... - CG Sandesh

छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे खाद्य अधिकारी , सरपंच और सचिव संघ ने गिरफ्तारी के लिए सौंपा ज्ञापन

महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे अधिकारी के खिलाफ मुख्यमंत्री, गृहमंत्री एवं डीजीपी के नाम सौंपा ज्ञापन

छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे खाद्य अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सरपंच एवं सचिव संघ ने कलेक्टर एवं एसपी को दिया आवेदन

गरियाबंद – बीते दिनों खाद्य अधिकारी एच के डड़सेना के खिलाफ उन्हीं के विभाग में कार्यरत महिला द्वारा थाने में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी जिसको लेकर अभी तक खाद्य अधिकारी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस मामले को लेकर अब सरपंच एवं सचिव संघ ने मोर्चा संभाला है सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष मनीष ध्रुव ने बताया कि खाद्य विभाग में कार्यरत महिला की शिकायत के बाद खाद्य अधिकारी एच के डड़सेना के खिलाफ एफ आई आर तो दर्ज कर ली गई है मगर अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है और वे लगातार फरार चल रहे है ।

खाद्य अधिकारी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री गृहमंत्री एवं डीजीपी के के नाम आवेदन बनाकर गरियाबंद कलेक्टर एवं एसपी को सौंपा है इस आवेदन के माध्यम से उन्होंने फरार चल रहे खाद्य अधिकारी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है ।१. सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष मनीष ध्रुव
भूपेंद्र ध्रुव उपाध्यक्ष सरपंच संघ गरियाबंद एवं सरपंच मजरकटा
2 दिनेश ध्रुव जी सरपंच संघ सचिव एवं सरपंच पाथरमोंहदा
3 जानकी ध्रुव सरपंच आमदी
4 झरनी ध्रुव सरपंच कोकङी

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें