खरीफ सीजन 2021-22 में कृषकों को खाद् एवं बीज के लिए ऋण वितरण... - CG Sandesh

खरीफ सीजन 2021-22 में कृषकों को खाद् एवं बीज के लिए ऋण वितरण किए जाने हेतु 24 सहकारी समितियों के माध्यम से कृषि कार्य नगद एवं खाद् बीज प्रदान करने की अनुमति

कलेक्टर  महादेव कावरे ने जिले के कंटेनमेंट जोन की अवधि के दौरान खरीफ सीजन 2021-22 में कृषकों को खाद् एवं बीज के लिए ऋण वितरण किए जाने हेतु अपेक्स बैंक की शाखा जशपुर एवं पत्थलगांव, राष्ट्रीयकृत बैंक तथा जिले में कार्यषील कुल 24 सहकारी समितियों के माध्यम से कृषि कार्य नगद एवं खाद् बीज प्रदान करने की अनुमति प्रदान की है। इसी प्रकार केसीसी कार्ड सें भी कृषि कार्य सम्पन्न करने के लिए ऋण वितरण, एटीएम कार्ड वितरण करने हेतु अनुमति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा है कि इस दौरान कोविड-19 के मापदण्डों का पालन करना अनिवार्य होगा। 'आज का दिन' ने बैंकों में लेन देन बैंड होने से ऋण प्राप्त करने में आ रही

किसानों की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। वहीं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने मुख्यमंत्री का ध्यानाकर्षण इस समस्या की ओर आकर्षित कराते हुए किसानों के हित में कृषि कार्य हेतु लेन देन की सुविधा प्रारंभ कराए जाने की मांग उठाई थी। जिनपर मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल द्वारा सरगुजा संभाग के सभी जिलों के कलेक्टरों को इस संबंध में निर्देश जारी किए थे

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें