पत्रकारों और उनके परिजनों का काेरोना संबंधी इलाज सरकार कराएग... - CG Sandesh

पत्रकारों और उनके परिजनों का काेरोना संबंधी इलाज सरकार कराएगी शिवराज सरकार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि राज्य में कोरोना से पीड़ित पत्रकारों और उनके परिजनों के नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था राज्य सरकार करेगी।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार चौहान ने यहां एक संदेश के जरिए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े सभी अधिमान्य और गैर अधिमान्य साथियों और उनके परिजनों का कोरोना संबंधी इलाज राज्य सरकार कराएगी। इससे संबंधित योजना में प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और डिजिटल के संपादकीय विभाग में कार्य कर रहे सभी पत्रकार, डेस्क पर कार्यरत सभी साथी, कैमरामेन और फोटोग्राफर को शामिल किया गया है।चौहान ने कहा कि मीडिया के साथी कोरोना काल में जनजागृति का धर्म निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अधिमान्य और गैरअधिमान्य पत्रकार साथियों को पहले से ही पत्रकार बीमा योजना के तहत उपचार की व्यवस्था की गयी है। अब कोरोना के इलाज की व्यवस्था सरकारी अस्पताल और अनुबंधित निजी अस्पताल में भी रहेगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें