यूपीएससी की परीक्षा अब होगी 10 अक्टूबर को... महामारी के चलते... - CG Sandesh

यूपीएससी की परीक्षा अब होगी 10 अक्टूबर को... महामारी के चलते टाली डेट

 केंद्रीय लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 27 जून को होने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2021 स्थगित कर दी है और अब यह 10 अक्टूबर को होगी।आयोग के मुताबिक कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर 27 जून को निर्धारित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी गयी है और अब यह परीक्षा 10 अक्टूबर को होगी।पिछले वर्ष भी यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा स्थगित होने के बाद चार अक्टबूर को करायी गयी थी जबकि मुख्य परीक्षा जनवरी-2021 में संपन्न हुई थी।
आयोग ने कहा है कि पिछले वर्ष के उम्मीदवारों के साक्षात्कार एवं व्यक्तित्व परीक्षण अभी लंबित हैं। साक्षात्कार और सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी होने के बाद ही अगले वर्ष की परीक्षायें आयोजित की जा सकती हैं। यूपीएससी भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय वन सेवा तथा अन्य विशिष्ट सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के वास्ते सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करती है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें