इस जिले में 23 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, आदेश जारी
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए एक बार फिर लॉकडाउन की अवधि 23 मई तक बढ़ा दी गई है. कलेक्टर श्याम धावडे ने पूर्व शर्तों को जारी रखते हुए तालाबंदी के संबंध में आज आदेश जारी किया है.इससे पहले 14 से 26 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था. जिसके बाद अवधि को बढ़ाकर 15 मई तक कर दिया गया था. अब कोरोना के मामलों को बढ़ते देख एक बार फिर 23 मई तक तालाबंदी बढ़ा दी गई है.बता दें कि प्रदेश में बुधवार को 10 हजार 150 केस सामने आए थे. जबकि 153 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. राहत की खबर ये है कि 9 हजार 35 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. बलरामपुर जिले में 465 कोरोना मरीज मिले थे. वहीं 3 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें