यात्रीगण कृपया ध्यान दें : इस तारीख से थम जाएंगे इन ट्रेनों ... - CG Sandesh

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : इस तारीख से थम जाएंगे इन ट्रेनों के पहिये...

रायपुर : देशभर में जमकर ताबाही मचा रही कोरोना की दूसरी लहर का असर अब रेलवे पर भी देखने को मिल रहा है। रेलवे ने 9 मई से कई ट्रेनों को बंद करने का फैसला किया है। रेलवे ने जिन ट्रेनों को बंद किया गया है उनमें 8 जोड़ी (अप एंड डाउन) शताब्दी स्पेशल ट्रेनें हैं तो 2 जोड़ी जन शताब्दी, चार जोड़ी दुरंतो, 4 राजधानी ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा कई स्पेशल, फेस्टिवल स्पेशल और वंदे भारत ट्रेनों को भी रद्द किया गया है। इस संबंध में रेलवे ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में उन्होंने कहा है कि उत्तरी रेलवे ने कम यात्रियों और कोविड केसों में इजाफे की वजह से इन ट्रेनों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया है।

 

रद्द होने वाली मुख्य ट्रेनें

श्री माता वैष्णो देवी वंदे भारत एक्सप्रेस, हबीबगंज शताब्दी, नई दिल्ली से कालका के बीच चलने वाली दोनों शताब्दी, चंडीगढ़ शताब्द, नई दिल्ली से अमृतसर के बीच चलने वाली दोनों शताब्दी, देहरादून शताब्दी, काठगोदाम शताब्दी, चेन्नई राजधानी, बिलासपुर राजधानी, देहरादून जनशताब्दी, ऊना जनशताब्दी, पुणे दुरंतो, जम्मूतवी दुरंतो, कोटा-देहारदून एक्सप्रेस, श्री शक्ति एक्सप्रेस, उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, दिल्ली-बीकानेर एक्सप्रेस, सैनिक एक्सप्रेस, देहरादून त्योहार विशेष, सिद्धबलि एक्सप्रेस, हिमाचल एक्सप्रेस। अधिकारियों ने बताया कि निरस्त होने वाली अधिकांश ट्रेनें ट्रेनें नौ या दस मई से यार्ड में खड़ी हो जाएंगी।

 

पिछले साल भी किया गया था बंद

साल 2020 में कोरोना संक्रामण के चलते देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया गया था। जिसमें भारत सरकार के रेल मंत्रालय ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया था। संक्रमण कम होने के बाद जब देश को धीरे धीरे अनलॉक किया गया था, तब रेल सेवा की भी बहाली की गई थी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें