छत्तीसगढ़  में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दिये मिशन... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दिये मिशन 65 के आंकड़े

इन दिनों मौसम का पारा भले ही गिरता जा रहा हो, लेकिन प्रदेश में चुनावी पारा दिन पर दिन चढ़ता जा रहा है. एक तरफ भाजपा अपने मिशन 65 के लिए मंथन कर रही हैं तो वहीं कांग्रेस ने भी अपना मिशन 90 शुरू कर दिया है.

प्रदेश में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दिये मिशन 65 के आंकड़े को पाने की तैयारी में हैं. इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने सभी पदाधिकारियों को जीत के टिप्स भी दे दिये हैं. भाजपा के चाणक्य माने जाने वाले सौदान सिंह प्रदेश की सभी 90 सीटों के दौरे कर रहे हैं. चौथी बार भाजपा चौका मारने की पूरी कोशिश में है.

दुसरी ओर कांग्रेस अपनी खोई हुई सत्ता पाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है. उसके लिए एक-एक सीट महात्वपूर्ण है. भाजपा से चौथी बार सत्ता छीनने के लिए कांग्रेस पार्टी में पीएल पुनिया जान फूंक रहे हैं. साथ ही कांग्रेस का मिशन 65 और 70 नहीं 90 सीटों का होगा.

पीएल पुनिया ने कहा कि उनकी पार्टी सभी सीटों को महत्वपूर्ण मानती है. इसलिए वे मिशन 90 लेकर चल रहे हैं. अब देखना यह होगा कि जनता किसके मिशन पर अपनी मुहर लगाती है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें