कोरोना के कारण ओडिशा में लगा 14 दिनों का लॉकडाउन, 5 मई से जा... - CG Sandesh

कोरोना के कारण ओडिशा में लगा 14 दिनों का लॉकडाउन, 5 मई से जारी होंगे प्रतिबंध

कोरोना के बाढ़ते मामलों को देखते हुए ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने 14 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है। राज्य में 5 मई से लेकर 19 मई तक लॉकडाउन रहेगा। लोगों को सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स का पालन करना होगा।

मुख्य सचिव एससी मोहपात्रा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सप्ताहांत को छोड़कर सभी अन्य दिनों में जरूरी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। आदेश में कहा गया है, “पांच मई (बुधवार) 2021 की सुबह पांच बजे से 19 मई (बुधवार) 2021 तक पूरे राज्य में लॉकडाउन रहेगा।” आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि लोगों को सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे के बीच उनके घरों के 500 मीटर के दायरे में जरूरी चीजे खरीदने की इजाजत दी जाएगी। सप्ताहांत के दौरान, वे सिर्फ चिकित्सीय सेवा के लिए ही घर से निकल सकेंगे।

आदेश में कहा गया है कि लॉकडाउन और सप्ताहांत बंद किसी भी चुनाव संबंधी कार्य पर लागू नहीं होगा जैसे पिपिली विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने में शामिल कर्मियों की आवाजाही।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें