गुरुदीप बने आईटी सेल प्रदेश सहसंयोजक - CG Sandesh

गुरुदीप बने आईटी सेल प्रदेश सहसंयोजक

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी के निर्देशानुसार अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंह व अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस राष्ट्रीय संयोजक एवं मध्य भारत प्रभारी डाॅ.अजय उपाध्याय जो की छत्तीसगढ राज्य के प्रभारी है इनके अनुमोदन पश्चात छत्तीसगढ असंगठित कामगार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आलोक पाण्डेय के द्वारा छत्तीसगढ असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव गण को अलग अलग प्रभार दिया है जिसमें पिथौरा के युवा गुरुदीप सिंह सलूजा को छत्तीसगढ़ असंगठित कामगार कांग्रेस का प्रदेश सह संयोजक प्रभारी आई टी सेल नियुक्त किया गया। उक्त नियुक्ति पर स्थानीय कांग्रेसजनों ने बधाई दी है साथ ही श्री सलूजा ने अपने नियुक्ति हेतु अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गाँधी, अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस के मध्य भारत एवं छत्तीसगढ़ के प्रभारी अजय उपाध्याय व प्रदेश अध्यक्ष आलोक पाण्डेय एवं प्रदेश के सभी कांग्रेसी नेताओं का आभार व्यक्त किया है। बधाई देने वालो में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष देवसिंग निषाद, रणजीत कोसरिया, कुलवंत खनूजा, असंगठित कामगार प्रदेश सचिव नरेंद्र सेन, अजय नन्द, कुलदीप छाबड़ा, अरविंदर छाबड़ा, अता दानी, मुन्ना शर्मा, ज्योतिष अग्रवाल, बबलू सोनी, राजू सिन्हा, मेहत्तर जगत, काशीराम शर्मा, सुरजीत जित्ती, लोकनाथ डड़सेना, दिनेश नामदेव, शैलेन्द्र डड़सेना, गौतम साहू इत्यादि नेता शामिल है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें