कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के चलते देश में आर्थिक सुधार की गति... - CG Sandesh

कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के चलते देश में आर्थिक सुधार की गति जोखिम में

एशियाई विकास बैंक (ADB) ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था 11 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी, लेकिन साथ ही आगाह किया कि देश में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों से आर्थिक सुधार के लिए जोखिम पैदा हो सकते हैं. एडीबी ने बुधवार को जारी अपने एशियाई विकास परिदृश्य (एडीओ) 2021 में कहा, ‘‘व्यापक वैक्सीन अभियान के बीच 31 मार्च 2022 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था के 11 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है.''

हालांकि एशियाई विकास बैंक ने इसके साथ ही कहा कि कि कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के चलते देश में आर्थिक सुधार की गति जोखिम में पड़ सकती है.रिपोर्ट में कहा गया कि इसके अगले साल भारत की जीडीपी वृद्धि दर सात प्रतिशत रह सकती है.रिपोर्ट में आगे कहा गया कि दक्षिण एशिया का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 9.5 प्रतिशत की दर से बढ़ सकता है, जबकि पिछले साल इसमें छह प्रतिशत की गिरावट हुई थी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें