सरपंच प्रतिनिधि संतोष टण्डन ने दिखाई मानवता.. पुलिस के माध्य... - CG Sandesh

सरपंच प्रतिनिधि संतोष टण्डन ने दिखाई मानवता.. पुलिस के माध्यम से जरूरमन्दों तक पहुंचाये सूखा चावल और सब्जियां....

इस कोरोनकाल मे जब लोग घर से बाहर निकलने को डर रहे हैं, वही कुछ समाज सेवी यथाशक्ति मदद करने को भी आगे आ रहे हैं। कोई तन से, कोई मन से तो कुछ लोग धन से जरूरतमंदों को मदद कर रहे हैं। इन्हें देखकर समाज के अन्य व्यक्ति भी खुलकर आगे आने लगे हैं,सब मिलकर इस कोरोना से जगन हेतू कमर कस लिए हैं।

इसी कड़ी में आज आज दिनांक 29.04.2021 गुरुवार को ग्राम पंचायत लेंधरा के सरपंच प्रतिनिधि संतोष टंडन द्वारा कोरोना महामारी और लॉक डाउन को देखते हुए जरूरत मंद व्यक्तियों के लिए थाना कोसिर पहुंचकर राशन सामग्री चावल आलू , भिंडी,बैगन ,लौकी इत्यादि थाना प्रभारी रूपेंद्र नारायण साय को सौंपा गया।


संतोष टंडन के अनुसार कोरोंना महामारी का प्रकोप हम सभी के लिए बहुत बड़ी समस्या है इसके लिए हमसे जो सहयोग बनता है हम करने के लिए हमेशा तैयार है।थाना प्रभारी कोसीर रूपेंद्र नारायण साय ने सरपंच प्रतिनिधि संतोष टंडन को इस कार्य के लिए धन्यवाद कहा। संतोष टंडन के उक्त कार्य मे ग्राम पंचायत के सचिव भिराम साहू, नंदू जोल्हे ,संभू पटेल , बुदेश्वर साहू ,सतीश जोलहे, लक्की कोसले ,लखन साहू उपस्थित रहे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें