केंद्र सरकार के वैक्सीन को लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा के नेता ... - CG Sandesh

केंद्र सरकार के वैक्सीन को लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा के नेता दोहरे मापदंड, छत्तीसगढ़ को 150 रुपये की वैक्सीन 400 रुपये में दे रही मोदी सरकार – हरदीप सिंह रैना.

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ कोरोना महामारी को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सराईपाली नगर पालिका के सभापति एवं वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद हरदीप सिंह रैना ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी मुद्दा विहीन हो गई है करोना महामारी के दौरान जहां भारतीय जनता पार्टी को छत्तीसगढ़ की आम जनता के साथ खड़े दिखाई देना चाहिए वह विरोध की राजनीति में मस्त है एक और जहां छत्तीसगढ़ में भाजपा के नेता केंद्र सरकार के वैक्सीन को लेकर दोहरे मापदंड पर मुंह में दही जमाए बैठे हैं वही छत्तीसगढ़ प्रदेश में युद्ध स्तर पर करोना महामारी के खिलाफ जुटे प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल का विरोध करने के लिए रमन सिंह तथा भारतीय जनता पार्टी कोरोना महामारी की आड़ ले रही है.

पार्षद हरदीप सिंह रैना ने कहा कि जहां प्रधानमंत्री देश में कोरोना महामारी के फैलाव के दौरान बंगाल चुनाव में रैली करते हुए व्यस्त दिखाई दे रहे थे तब भाजपा के किसी नेता ने एक शब्द नहीं कहा वही जब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 18 वर्ष आयु से वैक्सीनेशन शुरू की जाने की मांग केंद्र सरकार से की गई जिसे मोदी सरकार ने स्वीकार किया लेकिन मोदी सरकार 150 रुपये  की वैक्सीन राज्य सरकार को 400 रुपये में उपलब्ध करा रही है इसके बावजूद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के युवाओं को निशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराए जाने की घोषणा कर दी है जिस पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह मौन दिखाई दे रहे हैं जबकि उन्हें केंद्र की भाजपा सरकार से वैक्सीन दर पर छूट की मांग करनी चाहिए थी छत्तीसगढ़ वासियों के लिए निशुल्क वैक्सीन की मांग करनी चाहिए थी लेकिन ऐसी मांग करते हुए कोई भी छत्तीसगढ़ का भाजपा नेता दिखाई नहीं दिया इससे यह बात स्पष्ट है करोना महामारी के दौरान भाजपा के नेता सिर्फ और सिर्फ ओछी राजनीति कर रहे हैं जबकि यह समय छत्तीसगढ़ के आमजन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होकर करोना महामारी को परास्त करने का है,


छत्तीसगढ़ में कोरोना को ले कर हालात काबू में दिखाई देने लगे हैं लॉक डाउन का असर दिखने लगा है हालात अब बेहतर है संक्रमिततो को बेहतर इलाज मिलने के कारण छत्तीसगढ़ में कोरोना महामारी से ठीक होने वालों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है वही देश में हालात कुछ अलग ही दिखाई दे रहे हैं ऑक्सीजन की कमी से वेंटिलेटर की कमी से लोग अस्पतालों में दम तोड़ रहे हैं दिल्ली उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र आदि प्रदेशों में हालत बेकाबू होते जा रहे हैं भारत में रोजाना 3:30 लाख से अधिक केस आ रहे हैं रोज मरने वालों की संख्या ढाई हजार से अधिक पहुंच चुकी है जिस पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के भाजपा नेता और रमन सिंह जी जो कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं बिल्कुल मोन दिखाई दे रहे हैं पार्षद हरदीप सिंह रैना ने कहा कि करोना महामारी के दौरान भाजपा की इस राजनीतिक ड्रामेबाजी को छत्तीसगढ़ की जनता भले भांति समझ रही है, अगर रमन सिंह वाकई छत्तीसगढ़ का भला सोचते हैं तो उन्हें केंद्र की मोदी सरकार से बात करके छत्तीसगढ़ के युवाओं हेतु मोदी सरकार से वैक्सीन निशुल्क छत्तीसगढ़ सरकार को दिए जाने की मांग करनी चाहिए !

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें