टीके की पहली और दूसरी खुराक के बाद भारत में कितने लोग COVID-19 पॉजिटिव पाए गए?
देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर तबाही मचा रही है। पिछले एक साल से अधिक समय से जारी महामारी में बुधवार को पहली बार दो हजार से अधिक लोगों की जान गई, जबकि तीन लाख के पास नए केस सामने आए। इन सबके बीच, सरकार वैक्सीनेशन प्रक्रिया को और तेज करने में लगी हुई है। एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाने का ऐलान भी हो चुका है। अब सरकार ने जो ताजा आंकड़े दिए हैं, उससे चंद लोगों में भी जो वैक्सीन को लेकर आशंकाएं हैं, वे भी कम होंगी। दरअसल, केंद्र ने बुधवार को आंकड़े जारी करके बताया है कि जिन लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है, उनमें सिर्फ 5500 लोग ही कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। यानी कि दस हजार में सिर्फ तीन लोग ही संक्रमित पाए गए हैं।
केंद्र सरकार ने वैक्सीनेशन को लेकर बताया कि कोविशील्ड या कोवैक्सीन की पहली खुराक ले चुके 21000 से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं, जबकि उनकी दोनों खुराक ले चुके लोगों में से भी 5500 से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए। अभी तक कोवैक्सीन और कोविशील्ड की तकरीबन 13 करोड़ डोज लोगों को लगाई जा चुकी है। कोवैक्सीन की 1.1 करोड़ डोज में 93,56,436 लोग पहली डोज लगवा चुके हैं। पहली डोज के बाद पॉजिटिव होने वालों की संख्या 4208 है जोकि 0.04 फीसदी है। वहीं, 17,37,178 लोग कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगवा चुके हैं। सिर्फ 695 लोग ही पॉजिटिव पाए गए हैं। यह दूसरी डोज लगवा चुके लोगों का सिर्फ 0.04 फीसदी ही है।
कोविशील्ड की साढ़े 11 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें