कांकेर : जिले से बाहर आने-जाने हेतु ई-पास के लिए कर सकते हैं... - CG Sandesh

कांकेर : जिले से बाहर आने-जाने हेतु ई-पास के लिए कर सकते हैं आवेदन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले में 19 अप्रैल के सायं 06 बजे से 26 अप्रैल प्रातः 06 बजे तक कन्टेमेंट जोन घोषित किया गया है। जिले से बाहर आने-जाने वाले व्यक्तियों के लिए शासन द्वारा ई-पास की व्यवस्था की गई है। कोई भी व्यक्ति अति आवश्यक अथवा चिकित्सा कारणों से जिले के बाहर जाना हो तो ऐसी स्थिति में वेबसाईट https://epass.cgcovid19.in या cgcovid-19epass में आॅन लाईन आवेदन कर सकते हैं।

ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर घनश्याम साहू ने बताया कि आॅन लाईन आवेदन के लिए मोबाईल नम्बर को पंजीयन करने के पश्चात दस्तावेज को एप में अपलोड कर सकते हंै। इसके लिए स्वयं का पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड और कारण सहित जाने का दस्तावेज को एप में अपलोड करना अनिवार्य होगा, इसके पश्चात ही ई-पास जारी किया जा सकेगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें