कांकेर : मनरेगा के कार्यों को चालू रखने के निर्देश : माइंस एरिया में आने-जाने वाले वाहन चालकों का कोविड टेस्ट कराने व पृथक से चिन्हित स्थानों रखने के निर्देश
कलेक्टर चन्दन कुमार ने आज जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ एवं
बीएमओ की वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये वर्चुअल बैठक लेकर कोविड टेस्टिंग
बढ़ाने, कान्टैक्ट टेªसिंग के लिए टीम बढ़ाने तथा कोरोना संक्रमित व्यक्तियों
को विकासखण्डों में स्थित कोविड केयर अस्पतालों में भर्ती कर उपचार करने
के लिए निर्देशित किया है। भानुप्रतापपुर रेल्वे स्टेशन सहित बस स्टैण्ड,
राष्ट्रीय व राज्यमार्ग में ट्रकों एवं अन्य वाहनों से आवागमन करने वाले
व्यक्तियों की कोविड जांच कराने तथा पखांजूर तहसील के महाराष्ट्र राज्य की
सीमा को सील करने के लिए निर्देश दिये गये। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के
लिए कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाकर सघन जांच करने के लिए निर्देशित किया गया।
छुट्टी से लौटने वाले सीआरपीएफ और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की
टेस्टिंग कर उन्हें क्वारेंटाइन में रखने कहा गया।
खदान क्षेत्रों में ट्रकों में आने वाले ड्राइवरों और क्लीनरों
की जांच कर उनके लिए पृथक से स्थल चिन्हांकित करने के निर्देश दिये गये।
मनरेगा के कार्यों को चालू रखने तथा इन कार्यों मंे कोविड के गाईड लाइन का
पालन कराने कहा गया।
कोरोना पाॅजिटीव व्यक्ति को जिला प्रशासन द्वारा
उपलब्ध करायें गये पल्स आॅक्सीमीटर को आर्थिक रूप से सक्षम होने पर सशुल्क
तथा गरीब होने पर निःशुल्क उपलब्ध कराने और होमआईसोलेशन के मरीजों को
नियमित रूप से दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं उनके परिवार में
किसी को भी लक्षण पाये जाने पर उनकी भी जांच कर उन्हें दवाई देने के लिए
निर्देश दिये गये। जिन व्यक्तियों का ट्रूनाॅट या आरटीपीसीआर टेस्ट लिया
गया होगा, उनके रिपोर्ट आने तक उन्हें अपने घर मंे ही रहने के लिए समझाईश
देने कहा गया।कलेक्टर चन्दन कुमार ने कोविड-19 टीकाकरण कार्य में तेजी
लाने के निर्देश देते हुए कहा कि विभिन्न विभागों जैसे-राजस्व, पुलिस,
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय निकाय,
महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा जिन व्यक्तियों
ने प्रथम डोज का टीका लगवाया है, उन्हें निश्चित अवधि पूरा होने पर दूसरे
डोज का टीका भी लगवायें। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
डाॅ. जे.एल. उईके भी मौजूद थे।