कोरोना वायरस ने छत्तीसगढ़ से छिना नायाब हीरा...लोक गायिका लक्... - CG Sandesh

कोरोना वायरस ने छत्तीसगढ़ से छिना नायाब हीरा...लोक गायिका लक्ष्मी कंचन का निधन

कोरोना वायरस ने छत्तीसगढ़ से एक नायाब हीरा छीन लिया। संक्रमण की वजह ले प्रसिद्ध लोक कलाकार लक्ष्मी कंचन की मृत्यु हो गई।लक्ष्मी ने अपनी कला के माध्यम से आमजनों के हृदय में विशेष स्थान बनाया था। छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायन भरथरी में उनको महारथ थी। लोक मंजरी लोक कला मंच से जुड़कर उन्होंने राज्य में अपनी कला का लोहा मनवाया और भरथरी के प्रचार में सराहनीय योगदान भी दिया।

गुरु बाबा घासीदास की महिमा पर उन्होंने कई गीत गाए और लिखा भी।उनके व्दारा गाए सुआ और पंथी गीत लोगो के दिल के करीब है।उनका निधन मंगलवार दोपहर को हुआ। बताया गया है कुछ दिन पूर्व वे कोरोना वायरस से संक्रमित हुई थी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें